Loading . . .




भारत ने पहले वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से हराया

The Forecast 2 years ago राष्ट्रीय समाचार / National News

पुरुष क्रिकेट में, भारत ने जोहान्सबर्ग में तीन मैचों की श्रृंखला के शुरुआती वनडे में मेजबान दक्षिण अफ्रीका को आठ विकेट से हराया। भारत ने 117 रन का लक्ष्य 16.4 ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया. ओपनर साई सुदर्शन 55 रन और वन पर आए श्रेयस अय्यर 52 रन के साथ 88 रन की साझेदारी निभाई.

इससे पहले, पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम 27.3 ओवर में 116 रन के मामूली स्कोर पर ढेर हो गई। अर्शदीप सिंह को उनके 5 विकेट के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। आवेश खान ने चार विकेट लिए. रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में KL राहुल सीरीज में टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।

0 Comments

Post your comment here

राष्ट्रीय समाचार / National News Relateted News