टेकाड’ की ओर बढ़ता भारत, सेमीकंडक्टर में वैश्विक नेतृत्व की तैयारी
The Forecast 2 weeks ago राष्ट्रीय समाचार / National News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह दशक भारत का “टेकाड” है और तकनीक, कृत्रिम बुद्धिमत्ता तथा सेमीकंडक्टर क्षेत्र में देश की प्रगति पूरे विश्व को लाभ पहुंचाएगी। उन्होंने गुजरात के साणंद में केन्स सेमीकंडक्टर के OSAT प्लांट का उद्घाटन करते हुए यह बात कही। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत तेजी से सेमीकंडक्टर क्षेत्र में एक भरोसेमंद वैश्विक भागीदार बन रहा है। इसके बाद उन्होंने वाव-थराद के नानी में लगभग 20 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि पश्चिम एशिया संघर्ष के बावजूद सरकार ने स्थिति को नियंत्रित रखा है और नागरिकों पर इसका प्रभाव नहीं पड़ने दिया। साथ ही गांधीनगर में सम्राट सम्प्रति संग्रहालय का उद्घाटन किया।
0 Comments