Loading . . .




पश्चिम एशिया संकट के बीच भी भारत मजबूत: पीएम मोदी

The Forecast 3 months ago राष्ट्रीय समाचार / National News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संकट के बावजूद भारत विश्व स्तर पर एक भरोसेमंद और स्थिर राष्ट्र बना हुआ है। नई दिल्ली में आयोजित NXT कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार आपूर्ति श्रृंखला पर पड़ने वाले संभावित प्रभावों पर लगातार नजर रख रही है।

प्रधानमंत्री ने आश्वासन दिया कि वैश्विक संघर्षों का बोझ नागरिकों, किसानों और अर्थव्यवस्था पर न पड़े, इसके लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने ऊर्जा क्षेत्र को मजबूत बनाने, तेल उत्पादन बढ़ाने और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

उन्होंने बताया कि डिजिटल भुगतान प्रणाली UPI के माध्यम से भारत तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। साथ ही LPG कनेक्शन 2014 के 14 करोड़ से बढ़कर आज 33 करोड़ हो चुके हैं।

0 Comments

Post your comment here

राष्ट्रीय समाचार / National News Relateted News