Loading . . .




29 मई से शुरू होगा ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’

The Forecast 10 months ago राष्ट्रीय समाचार / National News

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 29 मई से 12 जून तक विकसित कृषि संकल्प अभियान शुरू होने की घोषणा की है। यह राष्ट्रव्यापी अभियान किसानों को आधुनिक तकनीक और उन्नत बीजों के बारे में जागरूक करने के लिए चलाया जाएगा। 723 जिलों में चलने वाले इस अभियान से लगभग 1.5 करोड़ किसानों को लाभ मिलेगा। वैज्ञानिकों की टीम 65,000 गांवों का दौरा कर व्यावहारिक प्रशिक्षण देगी। चौहान ने कहा कि कृषि भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। 2024–25 में खाद्यान्न उत्पादन बढ़कर 1664 लाख टन पहुंच गया है।

0 Comments

Post your comment here

राष्ट्रीय समाचार / National News Relateted News