Loading . . .




दिल्ली कैबिनेट ने सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम के लिए 900 करोड़ रुपये से अधिक राशि को मंजूरी दी

The Forecast 9 months ago राष्ट्रीय समाचार / National News

दिल्ली कैबिनेट ने दिल्ली सरकार के स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम के लिए 900 करोड़ रुपये से अधिक की राशि को मंजूरी दी है। इसके साथ ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 को राष्ट्रीय राजधानी में लागू करने को भी स्वीकृति दी गई है। ये निर्णय दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई 10वीं कैबिनेट बैठक में लिए गए।

नई दिल्ली में मीडिया को जानकारी देते हुए शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने डिजिटल क्लासरूम विस्तार योजना का विस्तृत खाका पेश किया। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत मुख्यमंत्री श्री स्कूलों के 75 परिसरों में कुल 2,446 स्मार्ट ब्लैकबोर्ड लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कैबिनेट ने 9वीं से 12वीं कक्षा तक के लिए पांच चरणों में 18,966 अतिरिक्त स्मार्ट क्लासरूम बनाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है, जिससे 2029-30 तक स्मार्ट क्लासरूम की कुल संख्या 21 हजार से अधिक हो जाएगी।

0 Comments

Post your comment here

राष्ट्रीय समाचार / National News Relateted News