राज्यसभा में बुजुर्ग देखभाल हेतु 45 दिन की विशेष छुट्टी का प्रस्ताव
The Forecast 2 months ago राष्ट्रीय समाचार / National News
राज्यसभा में उत्तर प्रदेश के सांसद सुमित्रा ने एक मानवीय प्रस्ताव रखते हुए कहा कि सरकारी और निजी क्षेत्र के कर्मचारियों को 60 वर्ष से अधिक आयु के माता-पिता की देखभाल के लिए 45 दिन की विशेष छुट्टी दी जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि देश में बुजुर्गों की संख्या वर्तमान में 14.9 करोड़ है, जो 2036 तक 23 करोड़ से अधिक हो जाएगी। बढ़ते कार्य दबाव के कारण पारिवारिक जिम्मेदारियाँ निभाना कठिन हो रहा है। यह प्रस्ताव कार्य-जीवन संतुलन और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
0 Comments