दिल्ली आबकारी नीति मामले में अरविंद केजरीवाल और अन्य आरोपी बरी
The Forecast 1 month ago राष्ट्रीय समाचार / National News
कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाले में बरी होने के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अदालत ने सभी आरोप खारिज कर दिए हैं और सभी आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि वह शुरू से ही ईमानदार रहे हैं और अंततः सत्य की जीत हुई है। केजरीवाल ने इस फैसले को न्याय और लोकतंत्र की जीत बताया।
इस मामले में केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और अन्य आरोपियों के बरी होने पर भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि निचली अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में यह फैसला दिया। उन्होंने इसे तकनीकी आधार पर मिली राहत बताते हुए आरोप लगाया कि कई मोबाइल फोन और सिम कार्ड नष्ट किए गए। उन्होंने कहा कि पूरी जानकारी सामने आने के बाद पार्टी विस्तृत प्रतिक्रिया देगी।
0 Comments